{"_id":"681ed4f3d8a71063060bea1d","slug":"driving-license-don-t-come-for-three-days-rto-server-is-down-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RTO: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है, तो तीन दिन न आएं...आरटीओ का सर्वर है डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RTO: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है, तो तीन दिन न आएं...आरटीओ का सर्वर है डाउन
Sat, 10 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 09:54 AM IST
सार
आगरा आरटीओ में सर्वर डाउन होने से बायोमेट्रिक और आवेदन के कार्य नहीं हो सके। अब इसके लिए तीन दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार को सर्वर डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य नहीं हुआ। इससे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बायोमेट्रिक और आवेदन करने वाले आवेदक परेशान हुए। अब तीन दिन तक नए लाइसेंस का आवेदन करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
हर माह सर्वर खराबी की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से सर्वर में खराबी बनी रही। कई लोग बॉयोमेट्रिक के लिए इंतजार कर लौट गए। नए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन भी नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन
विज्ञापन
अब शनिवार से सोमवार तक विभाग बंद रहेगा। ऐसी स्थिति में लाइसेंस के आवेदन मंगलवार से हो सकेंगे। आरआई उमेश कटियार ने बताया कि सर्वर की समस्या होने के कारण लाइसेंस के कार्य नहीं हो सके। अब इन लोगों को नया स्लॉट दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी...आगरा में पकड़ी गईं एक करोड़ की ये दवा, औषधि विभाग ने दिया नोटिस
ये भी पढ़ें - UP: नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी...आगरा में पकड़ी गईं एक करोड़ की ये दवा, औषधि विभाग ने दिया नोटिस