{"_id":"6a5d394ca87a2a3b210797b5","slug":"drivers-body-found-hanging-by-a-rope-from-the-window-of-a-canter-truck-agra-news-c-25-1-agr1008-1113200-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंटर की खिड़की पर रस्से से लटका मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंटर की खिड़की पर रस्से से लटका मिला चालक का शव
Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा (आगरा)। न्यू दक्षिणी बाईपास पर रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर चालक का शव कैंटर की खिड़की पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना दोपहर लगभग दो बजे की है। पुलिस के अनुसार, कैंटर संख्या सीजी 04 पीजी 7338 दिल्ली से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। रायभा टोल प्लाजा के पास संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर चालक का शव कैंटर की खिड़की पर लटका मिलने की सूचना मिली। थाना अछनेरा पुलिस और फोरेंसिक टीम माैके पर पहुंची, तो चालक का शव तिरपाल बांधने के रस्से से लटका मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र राठौर (30) पुत्र जीवराम राठौर निवासी गेहट थाना, ग्वालियर के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चालक ने आत्महत्या क्यों की। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।