फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver was sitting in the car bag full of three lakh rupees was stolen no one even got a clue

Agra: कार में बैठा रहा चालक, चोरी हो गया तीन लाख रुपयों से भरा बैग...भनक तक न लग सकी

Fri, 25 Oct 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

जूता कारोबारी की कार से तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। घटना के समय चालक कार में ही बैठा हुआ था। उसे भनक तक नहीं लग सकी, कि बैग कार में से कब गायब हो गया। 
 

विज्ञापन
driver was sitting in the car bag full of three lakh rupees was stolen no one even got a clue
कार से चोरी का सीसीटीवी फुटेज (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर शाह मार्केट के सामने जूता कारोबारी की कार से तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। जिस समय घटना हुई, उस समय कार में चालक भी बैठा था। उसे पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शाह मार्केट की है घटना
 रावली के रहने वाले चंद्रप्रकाश का जूते की ट्रेडिंग का कारोबार है। बृहस्पतिवार रात को वह चालक के साथ कार से शाह मार्केट मोबाइल का कवर लगवाने के लिए आए थे। उनके पास कार की पिछली सीट पर लैपटाॅप बैग में 3 लाख रुपये रखे हुए थे। वह दुकान में चले गए। चालक कार लेकर एमजी रोड पर खड़ा हो गया। चालक ने कुछ देर बाद देखा तो बैग चोरी हो चुका था। उसने मालिक को फोन करके बुलाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  चूड़ियों ने करा दी कलह: पत्नी की इस हरकत ने उड़ाए पति के होश, थाने पहुंच गई...मामला सुन पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चालक ने बताया कि उसके पास कोई नहीं आया। फिर बैग कहां चला गया। गाड़ी किसने और कब खोली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें नजर आया कि 3 युवक जा रहे हैं। उनके हाथ में बैग लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: पत्नी ने बहाने से बुलाया, फिर बीच सड़क पर की ऐसी हरकत; पति को नहीं हो रहा यकीन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed