फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dress code issued in Radharani temple Barsana will not be darshan wearing unlimited clothes mathura

Mathura: वृंदावन के बाद बरसाना के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन

Thu, 22 Jun 2023 08:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

वृंदावन के बाद बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में महिला-पुरुषों से छोटे वस्त्र न पहनकर आने की अपील की है। यदि कोई ऐसे कपड़े पहनकर आता है, तो दर्शन नहीं हो सकेंगे।
 

विज्ञापन
Dress code issued in Radharani temple Barsana will not be darshan wearing unlimited clothes mathura
विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के बाद विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर बरसाना में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यह नियम जल्द मंदिन प्रशासन लागू करने जा रहा है। इसके लिए पहले सप्ताह भर अनुरोध की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद नियम सख्ती से लागू होगा।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में छोटे और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने से कई लोगों व संगठनों की भावनाएं भी आहत होती हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन एक हफ्ते तक श्रद्धालुओं से इसके लिए अपील करेगा और इसके बाद अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: मथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें क्या हैं नए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा दिए गए बैनर 

लाडलीजी मंदिर के रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि मंदिर परिसर में इस निवेदन के साथ बैनर लगा दिए गए हैं कि भक्त मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें। हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी फटी जींस पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें। एक सप्ताह तक वे लोगों से इसके लिए निवेदन करेंगे। इसके बाद मंदिर में ऐसे महिला और पुरुषों को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा जो अमर्यादित वस्त्रों में होंगे। 

ये भी पढ़ें - पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग

ये की गई है अपील 

श्रीनंदराय (नंदबाबा) मंदिर सेवा समिति नंदगांव के संरक्षक चेतन गोस्वामी ने भी मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मर्यादित वस्त्र हमारी पूजा पद्धति का ही एक अंग हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से वृद्ध की मौत: सीएमओ ने दिया जांच का आदेश, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed