फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drain overflows due to rain; dilapidated building collapses in Belanganj.

Building Collapse: भूकंप न खोदाई, जर्जर थी इमारत, ताश के पत्तों की तरह ढह गई; देखें लाइव वीडियो

Sat, 08 Aug 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई बारिश ने तबाही मचा दी। बेलनगंज में दो मंजिला इमारत लोगों के सामने भरभराकर गिरी, तो दहशत फैल गई। इस घटना की कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Drain overflows due to rain; dilapidated building collapses in Belanganj.
ताश के पत्तों की तरह ढह गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार दोपहर में बारिश के कारण आधे शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। फतेहाबाद रोड, ताजगंज, सुल्तानगंज, लंगड़े की चौकी, यमुना किनारा और बल्केश्वर की ओर बारिश के कारण जलभराव हो गया। लंगड़े की चौकी के नाले का पानी सड़क पर भरने से दो बच्चे फंस गए। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें नाले में गिरने से बचाया।

विज्ञापन




वार्ड-12 नगला हरमुख में लंगड़े की चौकी क्षेत्र के पार्षद किशन नायक ने बताया कि नालों की सफाई न होने से जलभराव हो गया। निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी सतीश के बेटों सोना (7) और छोटा (10) को जलभराव के कारण नाले का पता नहीं चला और वे किनारे पहुंच गए। गिरने से पहले ही उन्हें लोगों ने निकाल लिया।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र के वार्ड 59 में ताजमहल रोड पर बारिश के सड़कें पानी में डूब गईं। यही हाल फतेहाबाद रोड का रहा, जहां आईटीसी होटल के आगे से लेकर जेपी पैलेस होटल तक जलभराव हो गया। बेलनगंज में पुराना जर्जर मकान ढह गया। मानसून के एक माह में बालूगंज में पांच मकानों समेत आठ भवन अब तक गिर चुके हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि लंगड़े की चौकी में शाही कैनाल नाला निर्माण की योजना स्वीकृत हो गई है। टेंडर के बाद जल्द काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed