फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Main Exam Starts From Today

अव्यवस्थाओं के बीच विवि की परीक्षाएं आज से, पहले दिन इन विषयों के पेपर देंगे छात्र

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
सार

36 प्रश्नपत्रों की परीक्षा है।
करीब 150 केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी है।
27,254 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Main Exam Starts From Today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं आज से अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होंगी। रविवार तक परीक्षा फॉर्म भरे गए। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर रविवार को प्रवेशपत्र डाला गया। शाम तक परीक्षा केंद्रों की सूची में संशोधन किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक है।
विज्ञापन


पहले दिन बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं हैं। गृह विज्ञान, सीड टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी व कंप्यूटर साइंस सहित कुल 36 प्रश्नपत्रों की परीक्षा है। करीब 150 केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी है। 27,254 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पाली में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो परीक्षा केंद्र एक दिन पहले बनाए गए हैं, उनका सत्यापन भी नहीं कराया गया है। उनमें संसाधन हैं या नहीं, यह भी विश्वविद्यालय प्रशासन को पता नहीं है।

केंद्रों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था नहीं हो पाई
यूपी बोर्ड की तर्ज पर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की वेबकास्टिंग के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। विश्वविद्यालय में इसकी तैयारी नहीं हो पाई है। शुरुआती परीक्षाओं में कैमरे लाइव नहीं दिखेंगे। केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को केंद्रों से नहीं जोड़ा जा सका है। उड़नदस्तों का गठन भी नहीं हो पाया है। पहले दिन की परीक्षा में उड़नदस्ते भी नहीं दौड़ेंगे।

प्रवेशपत्र उपलब्ध कराना कॉलेजों की जिम्मेदारी
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण समिति ने किया है। किसी की समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा। करीब ढाई लाख प्रवेशपत्र डाउनलोड हो चुके हैं। कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वह परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र उपलब्ध कराएं।

पहले दिन एडेड व राजकीय कॉलेजों में अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षाएं हैं, ये स्वकेंद्र हैं। इनके प्रवेशपत्र पहले जारी कर दिए गए थे। फिर भी प्रवेशपत्र के संबंध में कोई समस्या किसी को आती है तो कंट्रोल रूम पर बात की जा सकती है। यह सुबह साढ़े पांच बजे से काम करेगा। -डॉ. राजीव कुमार, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक, विवि 
 

एफिडेविट लेकर लॉगइन आईडी खोली
परीक्षा शुल्क न जमा होने पर करीब 10 कॉलेजों की लॉगइन आईडी नहीं खोली गई थी। छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद न हो इसके लिए कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने शनिवार को लॉगइन आईडी खुलवा दी। कॉलेजों से फीस जमा करने के लिए एफिडेविट ले लिया गया है। रविवार को परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरे गए।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले रविवार को सुबह करीब 11 बजे परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी की गई। शाम को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कॉलेज संचालकों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र दूर डालने और रुपये लेकर मानकों को पूरा न करने वाले कॉलेजों को केंद्र बनाए जाने का आरोप लगाया। गेट पर देर शाम तक हंगामा किया। विवि प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।

कॉलेज संचालकों का कहना है कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी की गई संशोधित सूची में और अधिक गड़बड़ियां हैं। ज्ञान विज्ञान कॉलेज खैर, अलीगढ़ का केंद्र पहले डीडीएस कॉलेज खैर में था। अब कृष्णा महाविद्यालय को केंद्र बना दिया गया है। कॉलेज संचालक का कहना है कि परीक्षार्थियों को करीब 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इसी तरह शिवदान सिंह महाविद्यालय इगलास, अलीगढ़ का सेंटर पहले बोहरे हरी सिंह कॉलेज में था, अब बनी सिंह कॉलेज में डाला गया है।

सह शिक्षा वाले कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाया
सूत्रों के अनुसार संशोधित सूची में सह शिक्षा वाले कॉलेजों को भी स्वकेंद्र बना दिया गया है। इसमें शिवप्रसाद शांतिदेवी कॉलेज हाथरस और प्रेम प्रयाग महिला महाविद्यालय भोगांव आदि शामिल हैं। नियमानुसार बालिकाओं के कॉलेजों को ही सेल्फ सेंटर बनाया जाना था।

कुलपति सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया
विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कुलपति सचिवालय में परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर - 94576,88813 है। ई-मेल आईडी (dbrau.controlroom@gmail.com) के माध्यम से भी सूचनाएं और शिकायतें प्राप्त की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोडल अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। नोडल अधिकारी परीक्षा से संबंधित जानकारियों को ग्रुप में साझा करेंगे। इसका उद्देश्य समस्याओं का तत्काल समाधान करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed