फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University declared result of selected candidates in PhD Admission

Agra University: पीएचडी में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित, जानें शुल्क जमा करने की तिथि

Wed, 18 May 2022 10:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 10:10 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी की 1227 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। काउंसलिंग के बाद प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University declared result of selected candidates in PhD Admission
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने के बाद प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 763 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। सर्वाधिक 69 अभ्यर्थी हिंदी विषय के कोर्स वर्क के लिए चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन


डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के मुताबिक प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों को 20 से 31 मई के बीच कोर्स वर्क की फीस जमा करनी है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 25000 रुपये और अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12500 रुपये है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद उसकी रसीद डीन रिसर्च के ईमेल आईडी dbraudeanresearchvs@gmail.com पर अनिवार्य रूप से पांच जून 2022 तक भेजनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 

 डीन रिसर्च के मुताबिक जिन विषयों में सीटों से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी या फिर छूट श्रेणी में अधिक अभ्यर्थी शामिल थे, उनमें मेरिट के हिसाब से कोर्स वर्क के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, कट ऑफ भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। असिस्टेंट डीन प्रो. बीपी सिंह के मुताबिक 31 मई तक कोर्स वर्क की फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा और प्रवेश के लिए उनका किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। 

खाली सीटों के लिए फिर होगी काउंसिलिंग 

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक प्रभारी कुलपति ने निर्देश दिया है कि यदि किसी विषय में सीटें खाली रह जाती हैं तो पांच जून के बाद दूसरी और अंतिम काउंसिलिंग करा कर यह सीटें भरी जाएंगी ।

विषयवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

अकाउंट एंड लॉ में 26, एप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स में 11, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 13, होम साइंस में 03, म्यूजिक में 08, ड्राइंग एंड पेंटिंग में 16, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में 06, मैनेजमेंट में 07, इंग्लिश में 11, कंप्यूटर साइंस में 07, हिस्ट्री में 32, लॉ में 34, एजुकेशन में 74, जियोग्राफी में 24, फिजिक्स में 28, पॉलिटिकल साइंस में 59, मिलिट्री साइंस में 01, फिलॉस्फी में 02, जूलॉजी में 54, फिजिकल एजुकेशन में 17, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 04, लिंग्विस्टिक्स में 07, स्टैटिस्टिक्स में 15, मैथमेटिक्स में 13, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड स्वाइल साइंस में 10, एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी में 11, एग्रीकल्चर एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग में 09, एग्रीकल्चर अंटोमोलॉजी में 03, सोशल वर्क में 03, बॉटनी में 24, केमिस्ट्री में 25, इकनॉमिक्स में 39, संस्कृत में 31, साइकोलॉजी में 14, सोशियोलॉजी में 53 और हिंदी में 69 अभ्यर्थी कोसवर्क के लिए चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed