{"_id":"6284afdbdaf4087af532f737","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-canceled-the-examination-center-in-shri-harcharan-lal-verma-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Paper Leak Case: अछनेरा के कॉलेज पर कार्रवाई, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Paper Leak Case: अछनेरा के कॉलेज पर कार्रवाई, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त
Wed, 18 May 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 May 2022 02:05 PM IST
सार
11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा से 45 मिनट पहले पेपर लीक हो गया था। इसके बाद 14 मई को एक पेपर आउट हुआ था। इसी प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर आउट प्रकरण में अछनेरा स्थित श्री हरचरन लाल वर्मा महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की है। इस परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। उसकी जगह महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन किरावली को परीक्षा केंद्र बनाया गया। श्री हरचरन लाल वर्मा महाविद्यालय में दो कॉलेजों का परीक्षा केंद्र था।
विज्ञापन
बता दें कि 11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा से 45 मिनट पहले पेपर लीक हो गया था। आगरा कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के व्हाट्सएप नंबर पर पेपर पहुंचा था। मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 14 मई को भी एक पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अछनेरा क्षेत्र के एक शिक्षक को उठाया था। उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद कई नाम सामने आए हैं। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि अछनेरा स्थित कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य को बुलाया गया है। मगर, वो आए नहीं। पुलिस की टीम दोनों के घर पहुंची, लेकिन वह अपने घरों पर भी नहीं मिले।
विज्ञापन