फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University blacklisted 13 colleges did not make exam centers

DBRA University: सामूहिक नकल के मामले में 13 कॉलेज डिबार, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बनाए गए केंद्र

Thu, 11 Aug 2022 12:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 12:35 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 कॉलेजों को दो वर्ष तक के लिए डिबार कर दिया है। इन कॉलेजों में परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University blacklisted 13 colleges did not make exam centers
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले सामूहिक नकल में पकड़े गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 13 कॉलेजों को दो वर्ष तक के लिए डिबार किया गया है। कॉलेजों का नाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साझा किया जा रहा है। इनका नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं शामिल किया गया है।

विज्ञापन

69 कॉलेज भी परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक अलीगढ़ मंडल के नकल में पकड़े गए कॉलेजों की सूची अलग से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने गत सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे का लिंक न उपलब्ध कराने वाले 69 कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इनकी सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली जा रही है। 

विज्ञापन


आगरा मंडल में सर्वाधिक 23 कॉलेज मैनपुरी जिले के हैं। 22, फिरोजाबाद के, 21 आगरा के और सबसे कम 03 मथुरा जिले के हैं। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजीव कुमार का कहना है कि इन कॉलेजों के नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं हैं। यदि मजबूरी में केंद्र बनाने पड़ते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से स्टाफ लगाकर संबंधित केंद्रों पर परीक्षा कराएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डिबार किए गए कॉलेज 

1. श्रीउदयवीर सिंह महाविद्यालय, जौनई, सैंया।  
2. रानी अवंती बाई लोधी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, जरेला जसराना, फिरोजाबाद। 
3. सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, फिरोजाबाद। 
4. श्रीमती फूलमती देवी कन्या महाविद्यालय, बिचपुरी, शमसाबाद रोड, राया, मथुरा। 
5. कैप्टन राम सिंह डिग्री कॉलेज, नगला रामकुंवरी, फिरोजाबाद। 
6. आरएसएस पीजी कॉलेज, सैदपुर, बल्देव, मथुरा। 
7. श्री लोकमणि शर्मा महाविद्यालय, नौझील, मथुरा।
8. श्री रतिराम महाविद्यालय संकेत, नंदगांव बरसाना रोड, मथुरा। 
9. रामश्री महाविद्यालय, जिजौली, मक्खनपुर, फिरोजाबाद। 
10. सुखराम महाविद्यालय, विजयपुर, डबरई, फिरोजाबाद। 
11. श्री मेघ सिंह हुंडीलाल कॉलेज, टीकामई, फिरोजाबाद। 
12. किशन दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, नगला लेखराज, धनौली, आगरा। 
13. ओडीवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, टूंडला, फिरोजाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed