{"_id":"611162a08ebc3ef44f3a2881","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-225-b-ed-college-will-not-admission-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मानक पूरे नहीं होने से 225 कॉलेजों में नहीं हो पाएगा बीएड में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मानक पूरे नहीं होने से 225 कॉलेजों में नहीं हो पाएगा बीएड में प्रवेश
Tue, 10 Aug 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:08 AM IST
सार
30 अगस्त तक आवश्यक सभी मानक पूरे करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर आगामी बीएड काउंसिलिंग में इन कॉलेजों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निजी 225 कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले पाएंगे। इन्होंने मानक पूरे नहीं किए हैं। ऐसे में इनकी स्थायी मान्यता की संस्तुति नहीं की है। संचालकों को नोटिस देकर मानक पूरे करने के लिए इनको नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि से बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले 450 कॉलेज हैं। इनमें से 225 कॉलेजों को 2019-20 के लिए ही मान्यता दी थी। इनमें उस वक्त बीएड पाठ्यक्रम के संचालन के लिए आवश्यक मानक नहीं थे, इनको पूरा करने का कार्य चल रहा था। लेकिन 2020-21 सत्र के लिए इनका भौतिक सत्यापन कराया, तो पाया कि अभी मानक पूरे नहीं किए हैं। इनको कई बार आगाह भी किया, लेकिन मानक पूरा करने में कोताही बरती। अब नए सत्र के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है और काउंसलिंग भी जल्द होगी। ऐसे में इन कॉलेजों के संचालकों को नोटिस भेजा है, जिसमें 30 अगस्त तक आवश्यक सभी मानक पूरे करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर आगामी बीएड काउंसिलिंग में इन कॉलेजों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों के नाम और वेतन की भी मांगी जानकारी
इन कॉलेजों में सबसे ज्यादा शिक्षकों की कमी है। इसमें कागजी तौर पर शिक्षकों के नाम दर्शा दिए जाते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कॉलेज में बीएड पढ़ाने वाले शिक्षकों के नाम, उनका बैंक खाता और वेतन बैंक खाते में दिए जाने एक सत्र का विवरण मांगा है। ऐसा न करने पर इन कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इन मानकों में यह मिली है कमी
- पाठ्यक्रम के अनुसार 30 फीसदी शिक्षकों की कमी
- छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रयोगशाला
- पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की कमी
- बीएड कोर्स के लिए आवश्यक कक्ष
बेरोजगार युवाओं से ठगी: जिगोलो बनाने के नाम पर फंसाए युवा, बिहार का इंटर पास चला रहा था गैंग, आगरा पुलिस ने पकड़ा