फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Unemployed Youth Bacome Make Call Boy And Gigolo Service

बेरोजगार युवाओं से ठगी: जिगोलो बनाने के नाम पर फंसाए युवा, बिहार का इंटर पास चला रहा था गैंग, आगरा पुलिस ने पकड़ा

Tue, 10 Aug 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Aug 2021 12:08 AM IST
सार

ऑनलाइन विज्ञापन देकर जाल में फंसाने वाले साइबर ठग गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Fraud With Unemployed Youth Bacome Make Call Boy And Gigolo Service
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप बेरोजगार हो, खूबसूरत होने के साथ ही तंदुरुस्त भी हो। आपकी मौज मस्ती होगी। एक रात में पांच से दस हजार रुपये भी कमा लोगे। एक बार जिगोलो क्लब में शामिल होने के बाद काम मिलता रहेगा। बेरोजगार युवाओं को साइबर अपराधियों का गैंग कुछ इसी तरह ठगी का शिकार बना रहा था। सोमवार को सदर पुलिस और साइबर सेल ने बिहार के सरगना भोला कुमार सहित तीन आरोपियों कोे गिरफ्तार कर लिया। गैंग ठगी के लिए कई तरीके अपनाता था। एक साल में सौ से ज्यादा युवाओं को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को शिकायत मिली थी कि बजाज फाइनेंस कंपनी में लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। उन्हें फर्जी लोन स्वीकृति के पत्र भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में लोग कंपनी के ऑफिस में शिकायत करते थे। लोगों का डाटा कहां से चोरी किया जाता था, यह नहीं पता था। लोगों से लोन दिलाने के नाम पर पांच से 35 हजार तक लिए जा रहे थे। इस संबंध में कंपनी के मैनेजर करन गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए साइबर सेल और थाना पुलिस को लगाया। इसके बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें बिहार के नालंदा निवासी भोला कुमार, खेड़ा राठौर के जैतपुर स्थित करनपुरी निवासी सोनू शर्मा और मुकेश हैं। उनके पास से तीन मोबाइल, बजाज फाइनेंस कंपनी की फर्जी आईडी, दो लोन एप्रूवल पत्र बरामद किए गए। गैंग लोन दिलाने के साथ ही जिगोलो-प्ले ब्वॉय बनाने और स्पा सेंटर में नौकरी के नाम भी ठगी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्लब की सदस्यता मिल जाएगी, बस किसी को बताना नहीं
थाना सदर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गैंग का सरगना भोला कुमार है। उसकी दोस्ती सोनू शर्मा से है। भोला ऑनलाइन विज्ञापन देता था। इसमें जिगोलो (प्ले ब्वॉय) बनने और स्पा सेंटर में लड़कियों की मसाज करने का झांसा देते थे। उन्होंने प्ले ब्वॉय के नाम से अपनी एक वेबसाइट भी बना रखी है। युवाओं के कॉल करने पर भोला और सोनू बात करते थे। वह पहले उनकी फोटो मंगवाते थे। इसके बाद कहते थे कि आप तंदुरुस्त हो, हर रात काम मिलेगा। ऐसी महिलाओं के पास जाना होगा, जोकि अकेली रहती हैं। बहुत कमाई होगी। इस बारे में किसी को बताना नहीं। अगर, किसी को बताओगे तो क्लब से हटा दिया जाएगा। सदस्यता खत्म हो जाएगी। इसके बाद प्ले ब्वॉय की वेबसाइट पर भी पंजीकरण कराते थे। इस पर एक फॉर्म भरना होता था। पंजीकरण शुल्क के नाम पर पांच से 35 हजार रुपये तक जमा करा लेते थे। इसके बाद फोन बंद कर लेते थे। इसी तरह कई युवाओं को कहते थे कि स्पा सेंटर में नौकरी लगवा देंगे। इसमें महिलाओं की मसाज करनी होगी। इसके नाम पर भी खाते में रकम जमा करा लेते थे।

भोला एक साल से चला रहा था गैंग
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बिहार का रहने वाला भोला कुमार इंटरमीडिएट पास है। पहले वह साइबर ठगों के गैंग में काम करता था। बाद में खुद ही ठगी करने लगा। उसकी दोस्ती सोनू से थी। वह हाईस्कूल पास है। वहीं सोनू ने अपने गांव के मुकेश कुमार तैयार किया। उसने अपना खाता दे रखा था। भोला कुमार खाते में जमा होने वाली रकम में से आधा हिस्सा लेता था। बाकी सोनू और मुकेश को देता था। एक साल में गैंग जिगोलो बनाने और स्पा सेंटर में नौकरी के नाम पर सौ से अधिक युवकों को ठग चुका है। इसके अलावा लोन दिलाने के नाम पर खाते में रकम जमा कराते थे। अब तक दस लाख रुपये की ठगी का पता चला है। आरोपियों के बैंक खाते भी चेक किए जाएंगे, जिससे उनके खाते में पड़ी रकम को जब्त किया जा सके।

हेलो गैंग से मिली जानकारी
सोनू और मुकेश कुमार खेड़ा राठौर के रहने वाले हैं। बाह और पिनाहट इलाके में हेलो गैंग पकड़े जा चुके हैं। इससे ही सोनू और मुकेश को ठगी करने वालों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह खुद ठगी करने लगे।
आगरा: हाईवे पर यात्रियों से लूट करने वाला गैंग पकड़ा, गिरोह के पांच बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed