फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Ambedkar Statue Found Damaged in Agra, Protest Erupts in Village

Agra: बाबा साहब की प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों और बसपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 29 May 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 12:16 PM IST
सार

आगरा के कौरई गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों और बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dr. Ambedkar Statue Found Damaged in Agra, Protest Erupts in Village
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के कौरई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इस घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन



घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि यह किसी शरारत या जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



घटना की गंभीरता को देखते हुए और किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव को फैलने से रोकने के लिए, भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed