फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dominance of Thar riders hit and dragged scooter on MG Road young man and woman fell into drain

UP: थार सवारों की दबंगई...टक्कर मारकर स्कूटर को एमजी रोड पर घसीटा, नाले में गिरे युवक-युवती; फैलाई दहशत

Tue, 18 Feb 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 09:28 AM IST
सार

थार से टक्कर मारकर स्कूटर को एमजी रोड पर करीब 10 मीटर तक घसीटा, जिससे युवक-युवती नाले में गिर गए। ये दृश्य देख लोग दहशत में आ गए। 
 

विज्ञापन
dominance of Thar riders hit and dragged scooter on MG Road young man and woman fell into drain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर सोमवार रात को थार गाड़ी ने स्कूटर में टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार युवक-युवती नाले में गिर गए। स्कूटर गाड़ी में ही फंस गया। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। रफ्तार बढ़ा दी। लोग दहशत में आ गए। होटल पीएल पैलेस के पास गाड़ी रोकी तो स्कूटर अलग हो गया। आरोपी भाग निकला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे मोती कटरा निवासी सुजल वर्मा पालीवाल पार्क की ओर से स्कूटर से आ रहे थे। उनके साथ एक युवती भी थी। तभी एक थार गाड़ी आई। मेट्रो होटल के निकट थार वाले ने स्कूटर में पीछे से टक्कर मारी। युवक-युवती उछलकर नाले में गिर गए। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। स्कूटर फंस गया। गाड़ी को दाैड़ाने की वजह से स्कूटर सड़क पर घिसटता रहा।
विज्ञापन


गाड़ी लेकर चालक हरीपर्वत की तरफ भागा। होटल पीएल पैलेस मोड़ पर स्कूटर को अलग करने के बाद संजय प्लेस होता हुआ भाग गया। यह दृश्य देखकर लोग दहशत में आ गए। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घायल युवक-युवती को इलाज के लिए भिजवाया गया। आरोपी चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक और युवती की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर कई शोरूम हैं। इन पर भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि थार की रफ्तार तेज थी। नीचे स्कूटर फंसा था, वह सड़क पर रगड़ रहा था। इससे लोगों की नजर गई। गनीमत रही कि स्कूटर सवार टक्कर लगने के बाद पहले ही दूर गिर गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed