फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maid commits theft worth one crore rupees in Agra

आगरा में एक करोड़ की चोरी: नाैकरानी ने किया घर साफ, मां-बहनों ने भी दिया साथ; कारोबारी को ये गलती पड़ी भारी

Sun, 02 Aug 2026 04:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है। घर में काम करने वाली महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने महिलाओं से एक करोड़ रुपये का माल बरामद किया है।

विज्ञापन
Maid commits theft worth one crore rupees in Agra
वारदात का खुलासा करतीं पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने विजयनगर स्थित पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों महिलाएं घर में काम करती थीं। आरोपियों की निशानदेही पर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

अनुपम रॉयल अपार्टमेंट, ओल्ड विजय नगर काॅलोनी निवासी कारोबारी अनिल कुमार काैिशक के यहां वारदात हुई थी। चांदनी नाम की युवती इनके घर में काम करती थी। घर में कई दिनों से गहने चोरी हो रहे थे। परिवार को भनक नहीं लगी। एक अगस्त को कारोबारी के परिवार को बेड पर आभूषणों का एक खाली बैग मिला। इस पर परिवार को शक हुआ। चेक किया तो 17  सोने के सिक्के समेत एक करोड़ के गहने गायब मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maid commits theft worth one crore rupees in Agra
पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी होने पर कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि विजय नगर के महाराष्ट्रीयन मोहल्ला की चांदनी काम करने आती थी। चांदनी के साथ उसकी बहन पूजा, संजना और उनकी मां विमला भी बदल-बदलकर काम करने आती रहती थीं। पुलिस ने शक के आधार पर चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से काफी आभूषण बरामद किए। साथ ही पुलिस ने चांदनी के पुरुष मित्र के घर से भी बड़ी मात्रा में माल बरामद किया। 

 
विज्ञापन

कारोबारी के घर से चोरी हुए 17 सोने के सिक्के अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार परिवार ने घर में नाैकरानी रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पकड़ी गई महिलाओं पर पहले से मामले दर्ज हैं। अगर सत्यापन कराया गया होता तो वारदात से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed