फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog attacked tourist from Karnataka who came to see Taj mahal

Taj Mahal: ताजमहल आए कर्नाटक के पर्यटक पर कुत्ते ने बोला हमला, दौड़ाकर काटा; संभलने का भी नहीं दिया मौका

Thu, 30 Nov 2023 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

ताज का दीदार करने आए पर्यटक के होश उस समय उड़ गए, जब एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। पर्यटक सड़क पर गिर गया, इसके बाद भी कुत्ते ने उसके पैर पर झपट्टा मारकर काट लिया।

विज्ञापन
dog attacked tourist from Karnataka who came to see Taj mahal
ताज का दीदार करने आए कर्नाटक के पर्यटक पर कुत्ते ने बोला हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल पर बंदरों के साथ ही आवारा कुत्तों का आतंक भी देखने को मिल रहा है। ताज पूर्वी गेट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुत्ते ने कर्नाटक के पर्यटक पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान पर्यटक जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया, जिससे वो दहशत में आ गया। मौके पर आए लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया। वहीं ताजमहल में बृहस्पतिवार को फिर एक पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द से पूर्वी गेट पर गिर पड़े गुजराती पर्यटक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


यहां की है घटना
ये घटना ताजमहल की पूर्वी गेट की बताई जा रही है। बुधवार को कर्नाटक का पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए आया था। बताया गया है कि वो पूर्वी  गेट के सामने से गुजर रहा था, तभी एक कुत्ते ने  पर्यटक पर  हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले ने पर्यटक को संभलने तक का मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पैर में काटा
कुत्ते ने पर्यटक के पैर में दो से तीन जगह काट लिया। इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया। 

पर्यटक की तबीयत हुई खराब
बृहस्पतिवार को सुबह से बारिश होने के कारण मौसम सुहाना था। ताज पर तुलनात्मक रूप से कम भीड़ थी। दोपहर करीब 2 बजे ताज पूर्वी गेट पर गुजरात के 23 वर्षीय पर्यटक नितिन पुत्र विठ्ठल भाई की तबीयत खराब हो गई। वो गोल्फ कार्ट का इंतजार कर रहे थे। सीने में तेज दर्द के कारण वो गिर पड़े। साथ वाले लोगों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस से नितिन को शांति मांगलिक अस्पताल भेजा।


ताजमहल में नहीं हुई घटनाएं
ताजमहल संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि ताजमहल के अंदर किसी पर्यटक की तबीयत खराब नहीं हुई। बाहर अगर हुई होगी तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं पर्यटक को कुत्ते के काटने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो भी ताजमहल परिसर के बाहर का है।


ताज पूर्वी गेट तक पहुंची कार
ताजमहल पूर्वी गेट तक बृहस्पतिवार को एक इनोवा कार पहुंच गई। हालांकि ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वार तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए एडीए की गोल्फ कार्ट मौजूद रहती हैं। ऐसे में टैक्सी कार का मुख्य गेट तक पहुंचना सवाल खड़े करता है। इस संबंध में एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद का कहना है कि ताजखेमा में एक विवाह समारोह के लिए दो-तीन वाहनों को अनुमति दी गई थी। मुमकिन है कि उसी में से कोई कार मुख्य द्वार तक पहुंची हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed