फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors went to shop for Diwali stolen in house Agra Crime news

Agra Crime: दिवाली की खरीदारी करने गए थे डॉक्टर, घर में हो गई लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

Mon, 24 Oct 2022 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 10:36 AM IST
सार

कमला नगर के रहने वाले डॉक्टर के यहां चोरों ने सरेशाम चोरी की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करने के लिए गए थे। पीछे से आए चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
 

विज्ञापन
Doctors went to shop for Diwali stolen in house Agra Crime news
डॉक्टर के घर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार को सरेशाम चोरों ने डाक्टर केके अग्रवाल के घर में लाखों की चोरी की। परिवार दिवाली की खरीदारी करने बाजार गया था। ताले तोड़कर चोर घर में घुस गए। जेवरात और अन्य सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ले गए। ढाई घंटे बाद परिवार लौटा तो चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

डॉक्टर केके अग्रवाल यूरोलाजिस्ट हैं। रविवार शाम करीबन 6:30 बजे वो पत्नी अंजू के साथ खरीदारी करने बाजार गए थे। शाम को 8:30 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट के बराबर वाला दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर कमरों का सामान बिखरा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। चोरों ने डॉक्टर के घर के सामने बनी कोठी के कैमरे को नीचे कर दिया था, जिससे कि उनकी फुटेज न आए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोर अपने साथ ही ले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: पिता से मान बैठा था रंजिश, इसलिए दिवाली से पहले कर दी चार साल के बच्चे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिशियल जेवरात को नहीं लगाया हाथ 

केके अग्रवाल ने बताया कि चोर 40 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवरात ले गए हैं। चोरों ने भूतल पर चोरी की है। आर्टिफिशियल जेवरात की जानकारी चोरों को पहले से थी। उन्हें हाथ नहीं लगाया। सोने के जेवरात ही ले गए। आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष विपिन गौतम के अनुसार, चोरों का सुराग लगाने को कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।


ये भी पढ़ें -  दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: सीएचसी पर लगाई गई इमरजेंसी ड्यूटी, 27 तक अवकाश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed