आगरा: अंगुली के स्थान पर जोड़ दिया अंगूठा, पीड़ित ने चिकित्सकों पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीज की अंगुली के स्थान पर अंगूठे की गलत ढंग से सर्जरी कर दी। दर्द और रक्तस्राव होने पर मरीज निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है।
खंदौली क्षेत्र के पोहिया गांव के अचलु का वास के निवासी 52 साल के राजू बेलनगंज में लकड़ी के कारखाने में काम करते हैं। इनके परिचित राजेश तोमर का आरोप है कि रविवार को आरा मशीन से इनके सीधे हाथ की अंगूठा और अंगुली कट गए थे।
दोपहर को करीब 12 बजे यह इमरजेंसी पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने कटी अंगुली को फेंक कर उसके स्थान पर अंगूठा टेढ़ा करके जोड़ दिया है। घर जाकर दर्द होने और रक्त भी बहने लगा है।
इस पर मरीज को लेकर दिल्ली गेट स्थित प्लास्टिक सर्जन के पास गए, जहां उन्होंने बताया कि अंगूठे को कटे हुए 24 घंटे से अधिक हो गए हैं, अब यह जुड़ नहीं पाएगा। डॉक्टरों ने अंगूठे को अलग कर मरीज को भर्ती कर लिया है।
भर्ती होने के लिए बोला था, ड्रेसिंग कराकर लौट गया
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एसएन डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज जब इमरजेंसी आया था तो उसकी अंगुली नहीं थी, अंगूठा लटका हुआ था। उसे चिकित्सकों ने सर्जरी कर सही तरीके से जोड़ा है। मरीज को भर्ती करने के लिए भी कहा था, लेकिन वह ड्रेसिंग कराकर ही लौट गया।