फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors on strike... healthcare services ailing.

Agra News: हड़ताल पर चिकित्सक...बीमार हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 09 Oct 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike... healthcare services ailing.
जिला अस्पताल में इंतजार करते मरीज, खाली पड़ा चैंबर। 
आगरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों और चिकित्सकों की हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहले दिन ही बेपटरी हो गईं। मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी जिला अस्पताल में हुई। हड़ताल के चलते कई चिकित्सक चैंबर में नहीं बैठे। पैथोलॉजी और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीज बिना जांच और इलाज के ही लाैट गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में 1,351 डाॅक्टर व अन्य कर्मचारी तैनात हैं। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में डाॅक्टर और अन्य कर्मचारी हैं। हड़ताल के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। जिला अस्पताल में हृदय, जीरियाट्रिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी एवं यूनानी, फिजियोथेरेपी समेत कई विभाग में चिकित्सक नहीं बैठे। इलाज कराने आए मरीज पर्चा लेकर भटकते रहे।
विज्ञापन

टेक्नीशियनों के हड़ताल पर जाने से खून-यूरिन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच करने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जांच के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद कई मरीज निजी सेंटरों पर और कई तारीख लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का रहा। लेडी लॉयल में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। जिला महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों के काम बंद करने से मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
----------------

कार्य बहिष्कार के कारण एसएन से जूनियर चिकित्सक बुलाए। मैंने खुद मरीज देखे। कुछ चिकित्सकों के हड़ताल में शामिल होने से मरीजों को दिक्कत हुई। - डॉ. सुनीता राठौर, प्रमुख अधीक्षिका, जिला अस्पताल
-------------
मरीजों ने बयां की परेशानी
- इलाज के लिए आई और पर्चा बनवाया। दिखाने गई तो कमरे में डॉक्टर नहीं मिले। काफी देर इंतजार किया। बाद में पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। बिना इलाज ही लौटना पड़ रहा है। - ममता, सेवला


--------------
- बीमारी होने पर जिला अस्पताल में दिखाने आई। पर्चा बनवाया और डॉक्टर को दिखाने गई। कमरा खाली पड़ा था। काफी देर तक इंतजार किया। एक अन्य मरीज ने बताया कि डाॅक्टर हड़ताल पर गए हैं। - शमा, नरीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed