{"_id":"61608ad38ebc3e61f2343fc7","slug":"doctors-found-absent-in-bhogaon-and-bewar-mainpuri-news-agr5107384178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में भोगांव और बेवर में डॉक्टर मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में भोगांव और बेवर में डॉक्टर मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
भोगांव और बेवर में डॉक्टर मिले अनुपस्थित
चिकित्साधीक्षकों को दिए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल और सीएचसी भोगांव का निरीक्षण किया। सीएचसी भोगांव पर निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट गायब मिले। बेवर में निरीक्षण के दौरान महिला डॉक्टर अनुपस्थित थीं। सीएमओ ने चिकित्साधसीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
सीएमओ को बृहस्पतिवार की रात निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। वहीं सीएचसी भोगांव पर निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर का निरीक्षण रात्रि 08:41 बजे किया गया जिसके दौरान डॉ. नीरजलता अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने भोगांव और बेवर के चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित चिकित्सकों और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण प्राप्त कर जानकारी प्रदान करें। निरीक्षण के समय डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी चिकित्सा अधीक्षक, रवीद्र सिंह गौर प्रभारी डीएचईआईओ उपस्थित रहे।