{"_id":"667112ff39cf5da21c0d5b9d","slug":"doctor-cheated-contacted-patanjali-for-mother-s-treatment-lost-rs-1-28-lakh-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से ठगी: पंतजलि में मां के इलाज के लिए किया संपर्क, गवां बैठे 1.28 लाख रुपये; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक से ठगी: पंतजलि में मां के इलाज के लिए किया संपर्क, गवां बैठे 1.28 लाख रुपये; जानें पूरा मामला
Tue, 18 Jun 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:24 AM IST
सार
आगरा के एक चिकित्सक ने अपनी मां के इलाज के लिए गूगल से पतंजलि योग विद्यापीठ का दूरभाष नंबर सर्च किया था। इसके बाद चिकित्सक की बात भी हुई, लेकिन वे ठगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पतंजलि योग विद्यापीठ, हरिद्वार में इलाज के नाम पर ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी चिकित्सक से 1.28 लाख रुपये की ठगी हो गई। मां के इलाज के लिए चिकित्सक ने गूगल से पतंजलि के संपर्क सूत्र का नंबर लिया था। जालसाज ने विद्यापीठ मे इलाज के लिए भर्ती कराने के नाम पर चिकित्सक से धोखाधड़ी की।
ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी डॉ. नरसिंग बंसल एमबीबीएस चिकित्सक हैं। उनकी मां को नर्वस सिस्टम की समस्या थी। कोई नस दबने के कारण उठने-बैठने में दर्द रहता था। चिकित्सक ने शहर में कई चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। पतंजलि में किसी ने इलाज बताया। डा. नरसिंग ने बताया कि उनके पास पतंजलि का कोई नंबर नहीं था।
गूगल पर सर्च किया तो एक नंबर मिला। तीन-चार दिन उस नंबर पर बात की। बुकिंग, 10 दिन भर्ती रखने व इलाज का खर्च बता 14 जून को 82500 रुपये और 15 जून को 45600 रुपये जमा कराए। चिकित्सक ने दूसरे नंबर पर संपर्क कर पता किया तो पता चला वहां कोई बुकिंग नहीं हुई। पीड़ित ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई है। जिस व्यक्ति के खाते में 1.28 लाख रुपये गए उसका पता बिहार में है।