फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor car stolen with surgical equipment worth twenty lakhs in Agra

आगरा: 20 लाख के सर्जिकल उपकरण सहित डॉक्टर की कार चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

Fri, 24 Sep 2021 01:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 01:25 AM IST
सार

आगरा में कार चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने गुरुवार तड़के एक चिकित्सक की कार को चोरी कर लिया। कार में लाखों रुपये का सामान था। इससे पहले 21 सितंबर की सुबह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह से कार चोरी कर ली गई थी। 

विज्ञापन
Doctor car stolen with surgical equipment worth twenty lakhs in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित सोरो कटरा निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता दीक्षित की कार गुरुवार तड़के घर के पास से चोरी कर ली गई। कार में सर्जिकल उपकरण भी रखे हुए थे। इसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। चोर कार से आए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मास्क पहने नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूरोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा रेनबो हॉस्पिटल में मरीज देखते हैं। उनकी पत्नी सरिता दीक्षित ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा गया कि गली का रास्ता खोदा हुआ पड़ा है। इस पर अपनी कार को घर से कुछ दूरी पर खड़ा किया था। कार में उनके पति की सर्जरी किट रखी थीं। इसमें उपकरण भी शामिल थे। सर्जिकल उपकरण सहित कार को चोरी कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आगरा: बाइक मिस्त्री के खाते में 10 दिन में आठ लाख का लेन-देन, साइबर क्राइम की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिस जगह घटना हुई, वहां पर एक मोटर्स का ऑफिस है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके फुटेज में नजर आ रहा है कि चोर गुरुवार तड़के तकरीबन 4:45 बजे स्विफ्ट कार से आए थे। डॉक्टर दंपती का कहना है कि कार में रखे सर्जिकल उपकरण कीमती थे। यह नहीं मिले तो मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चोरों के लिए यह किसी काम के नहीं हैं। कोई चिकित्सक चोरों से यह नहीं खरीदेंगे।

हाईटेक तरीके से खोला कार का लॉक 
पुलिस का कहना है कि स्विफ्ट कार से एक ही चोर बाहर आया। उसने मास्क लगा रखा था। उसके हाथ में टेबलेट जैसा कुछ नजर आ रहा है। उसने उपकरण की मदद से कार को स्टार्ट कर लिया। उसका सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल कर दिया। इसके बाद कार लेकर चला गया। पुलिस अब यह पता कर रही है कि कार को लेकर चोर कहां गए। इसके लिए स्मार्ट सिटी के कैमरों को देखा जा रहा है।

आवास विकास से स्कार्पियो चोरी
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह से भी इसी तरह कार चोरी हुई। मूलरूप से झारखंड निवासी अमित तिवारी दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बिजनेस है। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। सेक्टर छह में उनकी बहन रहती हैं। 20 सितंबर की रात को पिता बीएन तिवारी अपनी स्कार्पियो कार लेकर बहन के घर आए। वो भी पहुंच गए। 

सुबह उन्हें यात्रा के लिए निकलना था। रात में उन्होंने कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया। 21 सितंबर की सुबह 5:30 बजे तीन-चार चोर इनोवा कार से आते हैं। कार के लॉक तोड़कर ले जाते हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed