फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra law examinations begin from today

DBRAU Agra: अधूरी तैयारियों के बीच विधि परीक्षा आज से, छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र

Thu, 15 Sep 2022 05:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 05:46 AM IST
सार

विश्वविद्यालय से विधि के 35 कॉलेज संबद्ध हैं। इसके बीएएलएलबी और एलएलबी के 13070 छात्र हैं। इनकी परीक्षा 15 सितंबर से से आठ अक्तूबर तक संचालित होगी।

विज्ञापन
Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra law examinations begin from today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अधूरी तैयारियों के बीच विधि परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्र बुधवार को दिनभर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखते रहे।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय से विधि के 35 कॉलेज संबद्ध हैं। इसके बीएएलएलबी और एलएलबी के 13070 छात्र हैं। इनकी परीक्षा 15 सितंबर से से आठ अक्तूबर तक संचालित होगी। इनके प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए। 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर मिलेंगे प्रवेश पत्र 

प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर जब छात्र जब कॉलेज पहुंचे तो उनसे कहा कि बृहस्पतिवार को परीक्षा से एक घंटे पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे पहले प्रवेश पत्र तैयार न हो पाने के कारण बीएड की परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं छह सितंबर से होनी थी, इसकी नई तिथि अभी तक जारी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिन कॉलेजों ने फीस जमा नहीं की है, उनकी वजह से प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने में देरी हुई। कई के अपलोड हो गए हैं, बाकी के बुधवार की देर रात तक अपलोड हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed