फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not install any software without verification one mistake will empty your bank account

सावधान: बिना सत्यापन किसी साॅफ्टवेयर को न करें इंस्टॉल, एक गलती से हो जाएगा बैंक खाता खाली

Mon, 27 Mar 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 02:53 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के गणित विभाग में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह इन अपराधियों से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
Do not install any software without verification one mistake will empty your bank account
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों फेसबुक पर उपभोक्ता जिस कंपनी का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे संबंधित रेफरल खूब आ रहे हैं। बिना सत्यापन के किसी साफ्टवेयर को इंस्टॉल न करें। ये बातें आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, ग्रेटर नोएडा के एमसीए हेड प्रो. नवीन कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में ''''गणितीय विज्ञान और एप्लीकेशन'''' विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आखिरी दिन रविवार को साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया।

विज्ञापन

गूगल एप से ही करें डाउनलोड

प्रो. नवीन कुमार शर्मा ने सलाह दी कि किसी भी एप को गूगल एप के माध्यम से डाउनलोड करें। यह संदिग्ध एप को हटा देता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों फोन कॉल, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से साइबर अपराध किया जा रहा है। किसी के साथ डेबिट कार्ड की जानकारी, ओटीपी आदि साझा न करें। साथ ही अपना मोबाइल फोन किसी को इस्तेमाल करने के लिए न दें। वह फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर उसमें सॉफ्टवेयर डाल देता है या फिर अपने नंबर पर कॉल करके आपका नंबर ले लेता है। मोबाइल नंबर बैंक के खाते से भी जुड़ा होता है, साइबर अपराध का खतरा बढ़ जाता है। आजकल हैकर स्क्रीन तक हैक कर ले रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

14 छात्रों को ए सर्टिफिकेट दिया गया

स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मुंबई आईआईटी के सहयोग से 14 छात्रों को ए सर्टिफिकेट दिया गया। ऑफलाइन माध्यम से आखिरी दिन 25 शोधकर्ताओं ने प्रस्तुतिकरण दिया। मैथमेटिकल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निशीथ गौतम ने प्रथम, शिवमंगल सिंह ने द्वितीय, रविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के थे। आखिरी दिन प्रो. एनके शर्मा, प्रो. डीएस हुडा, प्रो. मनोज कुमार और प्रो. साइबल रे ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजीव कुमार, सह समन्वयक प्रो. संजय चौधरी, प्रो. सुंदरलाल, डॉ. श्यामली गुप्ता की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed