फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM arrived to know the condition of fever patients in Sikanderpur

सिकंदरपुर में बुखार के मरीजों का हाल जानने पहुंचे डीएम

Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM arrived to know the condition of fever patients in Sikanderpur
मैनपुरी। रविवार को जिलाधिकारी ने गांव सिकंदरपुर पहुंचकर गांव की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गांव में बुखार के मरीजों का हाल जाना और उन्हें गांव में ही बेहतर उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि दिन में सभी लोग पूरी आस्तीन के कपड़े, पैंट पहन कर रहें। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है इसलिए विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, जल पात्रों को नियमित अंतराल पर साफ करते रहें। कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह साफ करें। उन्होंने कहा है कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दें क्योंकि रूके हुये पानी में मच्छर पैदा होते हैं। घर के आस-पास जमा पानी में मिट्टी का तेल, जला हुआ मोबिल ऑयल का छिड़काव करें। घर की खिड़कियों पर जाली लगवाएं। टूटे हुये बर्तन, टायर एवं टिन के डिब्बे तथा नारियल के खोल के अंदर बरसात का पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। खून की जांच सरकारी अस्पताल एवं रजिस्टर्ड पैथोलॉजी से ही कराएं। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें। किसी झोलाछाप से इलाज न करायें।
विज्ञापन

------
58 मरीजों को दिया गया उपचार
गांव में डॉ. अमित राजपूत की देख रेख में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया गया। इस दौरान 58 व्यक्तियों को दवा वितरित की गई। 17 मरीजों के नमूने लेकर डेंगू जांच के लिए भेजे गए। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जेबा आफताब, आशा शमीम बानो को निर्देशित करते हुये कहा कि घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed