{"_id":"61783b2e6c13002ebe05a8ef","slug":"dm-action-district-hospital-kasganj-district-hospital-dm-harshita-singh-kasganj-news-agr512822768","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं : डीएम
विज्ञापन
जिलाचिकित्सालय के डेंगू बार्ड में मरीजों से हालचाल पूछती जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नवागत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को सुबह मामों स्थित जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा तथा इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को चिकित्सा सेवाओं में और बेहतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्ष और वार्ड में पहुंच कर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में पूरा विवरण प्राप्त कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड में पहुंच कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिलाओं और बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। मरीजों को मच्छरों से बचाव के उपायों, चिकित्सकों का विवरण उनकी उपस्थिति, दवाओं का विवरण एवं उपलब्धता आदि की पूरी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई रखने, मरीजों को समय से समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट व पीडियाट्रिक आईसीयू का भी निरीक्षण किया।