फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसएन मेडिकल कॉलेज: 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...', डीजे नाइट पर झूमे मेडिकल के छात्र-छात्राएं

Fri, 17 Dec 2021 11:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DJ Night on the last day of Flames 2021 at SN Medical College Agra
डांस करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एसएन मेडिकल कॅालेज के वार्षिकोत्सव फ्लेम्स-2021 शुक्रवार को समापन हो गया। आखिरी दिन डीजे नाइट का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। डीजे नाइट आयोजन पर देर रात तक चला। छात्र-छात्राओं ने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है...’, ‘बिजली-बिजली’ सहित अन्य गानों पर जमकर डांस किया। गाने भी गाए। चार दिन तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।


 
इससे पूर्व दोपहर में सीनियर ब्वॉय हॉस्टल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल, दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम को हॉस्टल के मैदान पर ही डीजे नाइट का आयोजन हुआ। जैसे ही गानों की धुन बजनी शुरू हुई वैसे ही छात्र-छात्राएं थिरकने लगे। पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। डीजे नाइट में हर कोई थिरकता नजर आया। 

DJ Night on the last day of Flames 2021 at SN Medical College Agra
नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डीजे नाइट में बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस किया। देर रात तक कार्यक्रम चला। 

 
DJ Night on the last day of Flames 2021 at SN Medical College Agra
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. गौरव शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
DJ Night on the last day of Flames 2021 at SN Medical College Agra
रैंपवॉक करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम को सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल का मैदान पर फ्लेम्स-2021 के तहत फैशन शो का आयोजन किया गया था। इसमें मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। 
विज्ञापन
DJ Night on the last day of Flames 2021 at SN Medical College Agra
डांस करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कैटवॉक के बीच-बीच में एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने ‘काला चश्मा जचदा है...’, ‘दिल गलती कर बैठा’, ‘मुकाबला-मुकाबला’ आदि बॉलीवुड के गानों पर नृत्य प्रस्तुति भी दीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed