फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali and Chhath Travel: Agra Division Runs 42 Special Trains This Year Down from 70 Last Year

रेलवे न्यूज: बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या घटी; आया नया अपडेट

Sat, 24 Oct 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 10:44 AM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा रेल मंडल में इस साल 42 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल करीब 70 विशेष ट्रेनें संचालित हुई थीं। इन ट्रेनों से बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली की यात्रा के विकल्प मिलेंगे। रेलवे ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की संभावना भी जताई है।
 

विज्ञापन
Diwali and Chhath Travel: Agra Division Runs 42 Special Trains This Year Down from 70 Last Year
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को इस बार सीट के लिए ज्यादा जूझना पड़ सकता है। आगरा मंडल में पिछले साल करीब 70 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार मात्र 42 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा कैंट, ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, भरतपुर, बयाना और कोसीकलां समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहरने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली की ओर जाने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर-वलसाड स्पेशल 5 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वापसी में वलसाड-गोमतीनगर स्पेशल 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी।
विज्ञापन


जोधपुर-मऊ स्पेशल 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और वापसी में मऊ-जोधपुर स्पेशल 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक निर्धारित रविवार को और वापसी में 13 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित मंगलवार को चलेगी। जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और वापसी में 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार आगरा कैंट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और वापसी में 2 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और वापसी में 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 18 और 25 अक्तूबर को तथा वापसी में 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। दोनों का ठहराव ईदगाह में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed