फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2022 Special arrangements in SN Medical College agra

दिवाली पर खास इंतजाम: एसएन मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर, की गई ये व्यवस्था

Sun, 23 Oct 2022 07:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 07:16 AM IST
सार

दिवाली पर एसएन मेडिकल कॉलेज में 7 विभागों के डॉक्टर विशेष ड्यूटी करेंगे।  इमरजेंसी और बर्न यूनिट में बेड और दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Special arrangements in SN Medical College agra
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर लोगों को इलाज के लिए इमरजेंसी में पांच विभागों के डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। बर्न यूनिट और इमरजेंसी में दवाओं और बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में 80 बेड

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में सर्जरी, मेडिसिन, बालरोग और हड्डी रोग अनुभाग बने हैं। इसके अलावा त्वचा, नेत्र और सांस एवं दमा रोग के विशेषज्ञों की भी ड्यूटी लगी है। इमरजेंसी में 80 बेड और बर्न यूनिट में 10 बेड की व्यवस्था है। इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं रहती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच पर फिरोजाबाद में लाखों रुपये का सट्टा बुक, पुलिस ने बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट के निर्देश

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली पर किसी आगजनी समेत अन्य किसी घटना होने पर 108 एंबुलेंस सेवा अलर्ट मोड पर रहेगी। शहर और देहात में ये तैनात हैं। एंबुलेंस सेवा के नोडल प्रभारी को भी किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एंबुलेंस भेजने के लिए निर्देशित किया है।

ये भी पढ़ें - Agra News: जेल में रिहाई के आदेश से पहले पहुंची मौत, बंदी के सीने में हुआ दर्द और चली गई जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed