फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divyang youth commits suicide after being threatened to make sister obscene photos and videos viral

परिवार की बदनामी का डर: बहन की खातिर मजबूर हुआ दिव्यांग, सुसराइड नोट लिखा और दे दी जान

Fri, 19 May 2023 04:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 04:52 PM IST
सार

दिव्यांग युवक को बहन के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रह थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था। उसने सुसराइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी।
 

विज्ञापन
Divyang youth commits suicide after being threatened to make sister obscene photos and videos viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ आकाश (30) ने बृहस्पतिवार शाम जहर खाकर जान दे दी। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था। पिता जितेंद्र सिंह ने आशीष और उसके पिता देवेंद्र निवासी भारौली जिला भिंड मध्य प्रदेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या की वजह स्पष्ट की गई है।

विज्ञापन

ये है आरोप 

मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी आशीष रिश्तेदार है। उसने किसी तरह पुत्री की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिसके जरिए इसे वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। यह पता लगने पर परिवार के सभी लोग परेशान रहने लगे। यह लोग शादी के पक्ष में नहीं थे। आशीष ने कुछ दिन पहले एक अश्लील वीडियो योगेंद्र के मोबाइल पर भेजकर इसे वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद से योगेंद्र परेशान रहने लगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव होते ही बसपा को लगा झटका: मायावती के टिकट पर जीती पार्षद, थामा भाजपा का दामन, उड़े बसपाइयों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाकर दी जान 

बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4.30 बजे उसने गांव के वन मंदिर में जाकर जहर खा लिया। पता लगने पर फर्रुखाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ें - पड़ोसी ने युवती पर छोड़ा कुत्ता: हमले में लड़की हो गई जख्मी, फट गए कपड़े; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed