{"_id":"623f5a781a64646c9f7aff8e","slug":"divisional-children-s-sports-competition-mainpuri-news-agr528313347","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से फिरोजाबाद में होगी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से फिरोजाबाद में होगी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा मंडल की अध्यक्षता में मंडल के जिला व्यायाम शिक्षकों की बैठक हुई थी। बैठक में एक और दो अप्रैल को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन फिरोजाबाद में कराने का निर्णय लिया गया।
जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने आगरा में बैठक से जनपद लौटने पर बताया कि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एक और दो अप्रैल को फिरोजाबाद स्थित स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की विजेता टीमों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 मार्च तक मंडलीय प्रतियोगिता के लिए पात्रता प्रमाणपत्र भरकर बीएसए कार्यालय में जमा करा दें, जिससे उन्हें प्रमाणित किया जा सके। बिना प्रमाणित प्रमाणपत्र के प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया जा सकेगा। कहा कि देरी की स्थिति में टीम प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
सत्र समापन के बाद प्रतियोगिता बनी चर्चा का विषय
शिक्षा सत्र 2021-22 का 31 मार्च को समापन हो रहा है। इस सत्र की मंडलीय और प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का अभी तक आयोजन नहीं हो सका। सत्र समाप्त होने के बाद मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पहलीबार आयोजित होने जा रही है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं। जैसे शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा।
कमल सिंह, बीएसए।