फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat member arrested leaving BSP and joining BJP Mathura

Mathura: बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Jul 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 10:28 AM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां से आगरा पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत सदस्य पर ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की फर्जी रसीद देकर धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में पूर्व में 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
District Panchayat member arrested leaving BSP and joining BJP Mathura
गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आगरा पुलिस ने दबिश देकर जिला पंचायत सदस्य जिले सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि व्यावसायिक वाहनों की ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की फर्जी रसीद देकर धोखाधड़ी के मामले में जिला पंचायत सदस्य को आगरा साइबर क्राइम ने पकड़ा है। पुलिस जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार को गिरफ्तार कर आगरा ले गई है।
विज्ञापन

 
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पिछले वर्ष अक्तूबर में आगरा में परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। ये गिरोह ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम  पर वाहन चालकों से रकम वसूलता था। मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते थे, जिससे लोगों को विश्वास हो जाए। फर्जी रसीद भी तैयार करके दी जाती थीं।
विज्ञापन


बताया गया है कि इससे पूर्व आगरा पुलिस इस मामले में दस लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस के टारगेट पर अभी विभिन्न राज्यों की सीमा पर बने फर्जी बूथों के कर्मचारी और सरगना हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं बृहस्पतिवार की रात साइबर क्राइम थाना कोसी क्षेत्र में आई, यहां मामले में वांछित जिला पंचायत सदस्य जिले सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताया गया है कि जिले सिंह पिछले माह ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पूर्व वह कोटवन के प्रधान भी रह चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि आगरा पुलिस जिले सिंह को पकड़कर ले गई और चालान कर दिया। ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की फर्जी रसीद देकर धोखाधड़ी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed