फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Judge brainstormed for the success of Lok Adalat

जिला जज ने लोक अदालत की सफलता के लिए किया मंथन

Thu, 02 Sep 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Judge brainstormed for the success of Lok Adalat
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज दिवेश चंद्र सामंत ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने के जिला जज ने निर्देश दिए। बैठक में डीएम सीपी सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिक से अधिक राजस्व वादों के निस्तारण के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज ने जिलाधिकारी से राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन नोटिस की तामीला, पुलिस चालानी, ई चालानी एवं एआरटीओ चालानी के अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी के द्वारा लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। सीओ सदर को नोटिस और सम्मन की तामीला शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गगन कुमार भारती, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप, प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह, सीओ आरके तिवारी, जिला दिव्यांग अधिकारी ज्ञान देवी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed