फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute With Father Son Commits Suicide Mathura News

मथुरा: पिता से विवाद में बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 04 Dec 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 PM IST
सार

मामूली बात पर हुई कहासुनी में बेटे के उठाए कदम ने परिजनों को झकझोर दिया। जिंदगी भर का गम बेटे ने उन्हें दे दिया।

विज्ञापन
Dispute With Father Son Commits Suicide Mathura News
demo pic

विस्तार

मथुरा जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली में पिता की कहासुनी पुत्र को नागवार गुजरी। उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बरगद के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में जवान बेटे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी नारायण 17 पुत्र मुरारी अपनी बहन की ससुराल किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर आया था। इसके बाद वह खेत पर चला गया। वहां पिता ने उससे किसी बात को लेकर कहासुनी कर दी। खेत से वापस घर लौटते समय पुत्र ने रास्ते मे बरगद के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुत्र जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजते हुए खेत की ओर गए। रास्ते मे उसका शव पेड़ पर लटका देख चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed