फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Husband And Wife After Two Months Of Marriage

आगरा: शादी के दो महीने बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पत्नी की व्हाट्सएप चैट में लिखा था, सामान समेटकर आ जाओ...

Mon, 28 Jun 2021 10:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Jun 2021 10:51 AM IST
सार

युवक बदायूं का रहने वाला है, जबकि युवती आगरा की है। दोनों की शादी को दो महीने हुए हैं। युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि शादी के दस दिन बाद ही पति ने मारपीट शुरू कर दी

विज्ञापन
Dispute In Husband And Wife After Two Months Of Marriage
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी का आरोप है कि पति मारपीट करता है। दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी बिना बात पर झगड़ा करती है। उसने एक दिन उसके व्हाट्सएप चैट में देखा कि मायके वाले उसे ससुराल से सामान लेकर घर आने की कह रहे हैं। उन्होंने ही घर बिगाड़ा है। यह मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में आया। मगर, समझौता नहीं होने पर तारीख दी गई है।

विज्ञापन


युवक बदायूं का रहने वाला है, जबकि युवती आगरा की है। दोनों की शादी को दो महीने हुए हैं। युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि शादी के दस दिन बाद ही पति ने मारपीट शुरू कर दी। उससे दस लाख रुपये मायके से लेकर आने का दबाव बनाने लगा। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पुलिस ने पति को रविवार को बुलाया। पति का कहना था कि शादी के दस दिन बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह बात-बात पर झगड़ा करती। पहले समझ नहीं आ रहा था कि क्या बात है। इस पर उन्होंने पत्नी के मोबाइल को चेक किया। उसकी व्हाट्सएप चैट देखी।
विज्ञापन


मायके वालों के मोबाइल नंबर से चैटिंग में लिखा था कि जल्दी से सामान समेटकर आ जाओ, मैसेज डिलीट कर देना। इसका मतलब वो समझ नहीं पाए। इस पर उन्होंने पत्नी से पूछा। इस पर उसका व्यवहार और बदल गया। पत्नी मायके चली गई। तब से आई नहीं है। वह उसे साथ रखना चाहता है। मारपीट और दहेज की मांग का आरोप गलत है। काउंसलर ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है। केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना का कहना था कि मामले में काउंसिलिंग के बाद समझौते के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने में आए 400 मामले
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना का कहना है कि केंद्र में छह महीने में 400 मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 300 शिकायत दहेज उत्पीड़न और पति की मारपीट की हैं। इसमें 60 फीसदी मामलों में मामूली विवाद निकलकर आया है। इनमें समझौते के प्रयास किए गए। वहीं 50 मामलों में घर खर्च पर झगड़े की बात सामने आई है। इसके अलावा बाकी मामलों में मोबाइल, बात नहीं करने, शराब पीने को लेकर शिकायत थीं। इनमें से 200 मामले निस्तारित हो चुके हैं। 25 मामलों में मुकदमे भी दर्ज कराए गए। 

लॉक डाउन में बढ़ गए पति-पत्नी के बीच झगड़े
काउंसलर डॉ. अमित गौड़ का कहना है कि लॉकडाउन में पति-पत्नी के बीच झगड़े के ज्यादा मामले सामने आए। इसमें पति की नौकरी या काम नहीं होना प्रमुख वजह बनी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में झगड़े सामने आए। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच मन नहीं मिलने से भी झगड़ हुए। पति-पत्नी के बीच मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहने से भी झगड़े हुए। ऐसे मामलों में दंपती को समझाया जाता है। काउंसिलिंग की जाती है। 

आगरा: शीतगृह मालिक के इकलौते बेटे की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने पीपीई किट में शव जलाया
एक्सक्लूसिव: कोरोना संक्रमण से गड़बड़ाए हार्मोंस, अनियंत्रित हुई माहवारी, हल्की दाढ़ी मूंछ भी उगीं, एसएन में हुई स्टडी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed