फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hormones Disturbed After Corona Infection In Women Study By Sn Medical College

एक्सक्लूसिव: कोरोना संक्रमण से गड़बड़ाए हार्मोंस, अनियंत्रित हुई माहवारी, हल्की दाढ़ी मूंछ भी उगीं, एसएन में हुई स्टडी

Mon, 28 Jun 2021 10:36 AM IST
Abhishek Saxena धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Jun 2021 10:36 AM IST
सार

ऑनलाइन सर्वे में सात से 30 जून तक 15 से 50 साल तक की महिलाओं से संक्रमण से ठीक होने के बाद समस्याओं के बारे में पूछा गया। इनमें से 198 महिलाओं ने समय से आठ से 10 दिन पहले, पांच से सात दिन बाद माहवारी होने, अधिक रक्तस्राव या फिर सामान्य से कम रक्तस्राव होने की बात कही। 

विज्ञापन
Hormones Disturbed After Corona Infection In Women Study By Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से महिलाओं के हार्मोंस भी गड़बड़ा गए हैं। हार्मोंस डिसऑर्डर से 32.83 फीसदी महिलाओं में माहवारी अनियंत्रित मिली, 8.12 फीसदी के हल्की दाढ़ी मूंछ की शिकायत मिली है। एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की 603 महिलाओं पर सर्वे की यह स्टडी सामने आई है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन सर्वे में सात से 30 जून तक 15 से 50 साल तक की महिलाओं से संक्रमण से ठीक होने के बाद समस्याओं के बारे में पूछा गया। इनमें से 198 महिलाओं ने समय से आठ से 10 दिन पहले, पांच से सात दिन बाद माहवारी होने, अधिक रक्तस्राव या फिर सामान्य से कम रक्तस्राव होने की बात कही। इन्हीं में से 49 महिलाओं ने झिझकते हुए कहा कि उनके हल्की दाढ़ी मूंछ आ गई हैं, जो पहले नहीं थे। तनाव, चिंता, डिप्रेशन की परेशानी बताई, बाल झड़ने, सफेद होने, सिर-मांसपेशियों में दर्द, यूरिन इन्फेक्शन और चिड़चिड़ेपन की दिक्कत भी हुई। 
विज्ञापन

डिस्चार्ज होने के 12 दिन बाद आई समस्या
केस 1
यमुनापार की 32 साल की महिला मई में संक्रमित हुईं। अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 15 दिन बाद डिस्चार्ज हुईं। 10 से 12 दिन बाद चेहरे पर बाल कड़े होने लगे और हल्की दाढ़ी-मूंछ प्रतीत होने लगी। उन्होंने चिकित्सक की सलाह ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
शहीद नगर निवासी 29 साल की महिला अप्रैल में संक्रमित हुईं। संक्रमण से ठीक होने के बाद माहवारी गड़बड़ा गई। मई में आठ दिन पहले ही रक्तस्राव हुआ, यह सामान्य से अधिक था। जून में छह दिन बाद माहवारी हुई। 

गंभीर रही महिलाओं में ज्यादा डिसआर्डर
सर्वे करने वालीं एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि 603 महिलाओं के सर्वे में 198 में हार्मोंस डिसआर्डर मिला, जिससे उनकी माहवारी अनियंत्रित हुई। हल्की दाढ़ी मूंछ आने की भी परेशानी बताई। गंभीर हाल में रहीं महिलाओं में ज्यादा परेशानी मिली। इनकी दो महीने में माहवारी सामान्य हो जाएगी।

गृहिणियां, शिक्षिकाएं, चिकित्सक, छात्राएं की गईं सर्वे में शामिल
सर्वे की सहायक एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि आगरा समेत आसपास के जिलों की चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, स्टाफ नर्स, छात्राएं, और गृहणियों को इस सर्वे में शामिल किया गया है। उनसे प्रश्नों के जवाब पर यह समस्या बताई, इसके आधार पर रिपोर्ट बनाई है। 

तनाव, अवसाद से हार्मोंस डिसऑर्डर
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लोग तनाव और अवसाद में आ गए हैं। लंबे समय तक ऐसी हालात में मस्तिष्क में रासायनिक बदलाव से स्ट्रेस हार्मोंस का स्राव होता है। इससे महिलाओं में हल्की दाढ़ी मूंछ, चिड़चिड़ापन की शिकायत मिल रही है।
 

 पौष्टिक आहार लें, दो-तीन महीने में मिलेगी राहत: डॉ. अजित चाहर
एसएन कॉलेज के कोविड अस्पताल के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि गंभीर हालत होने पर संक्रमित महिलाओं को स्टेरॉयड भी दिए गए थे। संक्रमण से ठीक होने के बाद इनमें से कई मरीजों ने बाल टूटने, आंखों की रोशनी कम होने, शरीर में कमजोरी जैसी परेशानियां बताईं। लेकिन दो से तीन महीने पौष्टिक भोजन लेने से यह परेशानी ठीक होने लगती हैं।

ऐसे रखें अपना ख्याल
- दाल, हरी सब्जी, फल खूब खाएं। 
- ड्राई फ्रूट्स, चने खाएं। रात को दूध लें।
- तनाव से बचने को संगीत सुनें, बागवानी करें। 
- नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें। 
- 15 दिन से अधिक तनावग्रस्त होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

ये भी पढ़ें: 
श्री पारस अस्पताल ऑक्सीजन मॉकड्रिल प्रकरण: दस सवालों से उजागर होगी 48 घंटों की सच्चाई
 

आगरा: शीतगृह मालिक के इकलौते बेटे की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने पीपीई किट में शव जलाया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed