फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute in BJP over unity march in Bah

Agra News: बाह में निकली एकता यात्रा पर भाजपा में रार

Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Dispute in BJP over unity march in Bah
एकता यात्रा का वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आगरा। लाैहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को बाह विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई एकता पदयात्रा पर भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। कहने को तो यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए पटेल के योगदान के सम्मान में निकली गई, लेकिन कार्यक्रम स्थानीय विधायक पक्षालिका सिंह के परिवार का शो बन गया। समर्थक उनके, पूर्व विधायक अरिदमन सिंह और बेटे त्रिपुर दमन सिंह के पोस्टर लेकर चलते दिखे। पार्टी नेताओं ने अब इसपर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अनुशासित पार्टी का दम भरने वाली भाजपा ने एकता यात्रा में तिरंगा लेकर ही चलने के निर्देश दिए थे। हालांकि दो दिन पहले बाह के रीछापुरा गांव से निकली यात्रा के दाैरान बड़ी संख्या में शामिल लोग विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह और बेटे त्रिपुरदमन सिंह के कटआउट लेकर निकल पड़े।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ लोग पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के पोस्टर लिए दिखे। यात्रा में खासताैर पर लखनऊ से भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को भेजा गया था। उनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व जिला महामंत्री संतोष कटारा समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए लेकिन किसी का भी ध्यान इसपर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जब ये तस्वीरें वायरल हुईं तो कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को भी इससे अवगत कराया है। जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का शत प्रतिशत पाल कराया जा रहा है। यदि कुछ लोगों ने निर्देशों का उल्लंघन किया है, तो उनको लेकर पार्टी नेतृत्व निर्णय करेगा।

वहीं, विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अगर कोई उनका या बेटे का फोटो लेकर चल रहा था तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।



कोट...
सिर्फ तिरंगा लेकर चलने की अनुमति
पार्टी की ओर से एकता यात्रा में सिर्फ तिरंगा लेकर चलने की अनुमति दी गई है। बाह की यात्रा के संदर्भ में जानकारी नहीं है। अगर किसी ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया है तो वह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, बृज क्षेत्र, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed