{"_id":"6ab9e7272ceb0cc3f5024f14","slug":"dispute-during-bjym-bike-rally-two-youth-leaders-from-braj-called-to-lucknow-for-clarification-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो की बाइक रैली में विवाद: मध्य प्रदेश के नेता से झड़प पड़ गई भारी, दो युवा पदाधिकारी लखनऊ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो की बाइक रैली में विवाद: मध्य प्रदेश के नेता से झड़प पड़ गई भारी, दो युवा पदाधिकारी लखनऊ तलब
Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
सार
भाजयुमो की वाराणसी से वडनगर तक चल रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में ब्रज क्षेत्र के दो युवा नेताओं से विवाद की चर्चा सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार गौरव राजावत और गौतम चौहान को लखनऊ बुलाकर मामले में जवाब मांगा गया है। वहीं गौरव राजावत ने विवाद से इनकार करते हुए इसे सामान्य बातचीत बताया है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नमो युवा संकल्प बाइक यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचते ही विवाद हो गया। आरोप है कि ब्रज क्षेत्र से रैली में शामिल हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और मैनपुरी से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान का मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया।
मामला बढ़ने पर मध्य प्रदेश के प्रभावशाली नेता ने एमपी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के जरिये उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को तत्काल रैली से लखनऊ बुलाकर जवाब-तलब किया। बताया जा रहा है कि दोनों का पक्ष सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए केवल सामान्य बातचीत हुई थी, कोई विवाद नहीं हुआ। गौरव ने इसे सांगठनिक प्रतिद्वंद्विता बताते हुए कहा कि वे भाजयुमो में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, इसीलिए विरोधी उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी काम से लखनऊ बुलाया था और वे दोबारा यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा कि घटना कोई बहुत बड़ी नहीं थी और दोनों पदाधिकारियों को हटाए जाने के संबंध में उन्हें कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल संगठन है, जहां इस तरह की छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं।