फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between daughters-in-law escalated and a case was filed

Agra News: बहुओं के बीच हुए विवाद ने पकड़ा तूल, दर्ज कराया केस

Mon, 10 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dispute between daughters-in-law escalated and a case was filed
भोगांव। गांव गोविंदेपुर में रविवार की रात देवरानी और जेठानी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई, एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराए गए। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी शीतला देवी ने पुलिस को बताया कि सीमा देवी और वह देवरानी जेठानी हैं। रविवार की रात को वह घर में अन्य परिजन के साथ सो रही थीं। तभी जनपद इटावा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी वीरेंद्र अपने पुत्र मनीष, सीमा व अन्य के साथ आए। आरोपियों ने बरामदे में सो रहे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त ससुर मोतीलाल को पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की। पुत्र अंशू और गौरव के साथ बचाने के लिए पहुंची। तभी आरोपी ने उन पर फायर झोंक दिया। आरोपियों ने असलहा की बट और लाठी डंडों से ससुर मोती लाल, अंशू, गौरव को पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से सीमा देवी ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि रात को अभिषेक उर्फ अंशू, गौरव से स्टार्टर को लेकर विवाद हो गया था। उक्त विवाद को लेकर अभिषेक, गौरव, शीतला देवी, गीता निवासी गोविंदेपुर ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। उनके बुलाने पर आए भाई मनीष निवासी इटावा को भी आरोपियों ने पीटा, कार में तोड़फोड़ करते हुए ससुर मोतीलाल ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्ष का केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed