फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   disabled student jump from the third floor of school incident secret will be revealed through WhatsApp chat

Agra: दिव्यांग छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से क्यों लगाई छलांग? वाट्सएप चैट से खुलेगा घटना का राज

Tue, 06 Dec 2022 09:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

निजी स्कूल में पढ़ने वाला दिव्यांग छात्र 25 नवंबर को तीसरी मंजिल से कूद गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार गुरुग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
disabled student jump from the third floor of school incident secret will be revealed through WhatsApp chat
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के रायभा स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के 12वीं में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। उसने यह आत्मघाती कदम 25 नवंबर को उठाया था। गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है। मामले के कारणों की तह में जाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है। उसके वाट्सएप चैट की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
 मामले में सोमवार को गौरव के पिता ने स्कूल के प्रबंधक और एक शिक्षिका के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।  तहरीर में स्कूल प्रबंधक और शिक्षिका पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने से लेकर उसकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाने का जिक्र है। इसके अलावा घरवालों ने बताया कि छात्र का मोबाइल देखने पर तमाम आपत्तिजनक चैट मिले हैं। उससे महंगे गिफ्ट भी मंगाए जाते थे। इस सबकी भी जांच की जानी चाहिए। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से जानकारी ली गई है। स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार गौरव की वाट्सअप चैट की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah Crime: कोचिंग जा रही पत्नी की पति ने काट दी उंगली, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ऑपरेशनों के बाद भी हालत नाजुक

परिजन के मुताबिक तीन मंजिला छत से छलांग लगाने से घायल गौरव को एक दिन आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे गुरुग्राम लाकर भर्ती कराया गया है। गौरव के पैर, कूल्हा, हाथ, कोहनी और कंधे में फ्रैक्चर के साथ ही लिवर और किडनी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके पांच ऑपरेशन अब तक हो चुके हैं। एक कोहनी का ऑपरेशन होना है। वहीं मंगलवार को भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय सचिव बॉबी गोला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed