{"_id":"638f55e84f34b46eda71821e","slug":"husband-cut-wife-finger-while-going-to-coaching-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: कोचिंग जा रही पत्नी की पति ने काट दी उंगली, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: कोचिंग जा रही पत्नी की पति ने काट दी उंगली, दो साल पहले हुई थी शादी
Tue, 06 Dec 2022 08:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:17 PM IST
सार
कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इसी बात को लेकर हमला किया गया था। मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा दरवाजा की रहने वाली महिला की उसके ही पति ने उंगली काट दी। आरोप है कि पति व जेठ ने उस दौरान हमला बोला जब वह कोचिंग जा रही थी। महिला के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी तबस्सुम राईन पर कोचिंग जाते समय हमला कर दिया गया। उंगली काटने का मुकदमा भाई मोहम्मद हारुन ने दर्ज कराया है। भाई हारुन ने बताया कि बहन की शादी आठ नवंबर 2020 को रिजवान वारसी के साथ की थी। उसने छह माह पहले बहन का साथ छोड़ दिया। अब पति और ससुराल वाले बहन की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 21 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे बहन शांतिनगर में कंप्यूटर की कोचिंग करने जा रही थी, तभी पति और जेठ अल्ताफ वारसी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बहन के हाथ की उंगली कट गई।
आरोपियों ने गले में पड़े दुपट्टे को खींचकर हत्या करने का प्रयास किया। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इसी बात को लेकर हमला किया गया था। घायल युवती को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए थे। लौटने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Crime: रिफाइंड कंपनी एजेंसी के सेल्सकर्मी से लूट, दो बदमाशों ने हाईवे पर दिया वारदात को अंजाम