{"_id":"67aec81305f3eb0d60033767","slug":"dirty-toilet-lack-of-wheelchair-arrangements-in-lady-lyal-chairperson-of-state-women-s-commission-surprised-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गंदे टॉयलेट, व्हीलचेयर की कमी...लेडी लायल में ऐसी व्यवस्थाएं, हैरान रह गईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंदे टॉयलेट, व्हीलचेयर की कमी...लेडी लायल में ऐसी व्यवस्थाएं, हैरान रह गईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
Fri, 14 Feb 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:05 AM IST
सार
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष को महिला अस्पताल के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। यहां चिकित्सकों की भी कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से सुधार के लिए चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बृहस्पतिवार दोपहर में जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं, जिनमें टॉयलेट बेहद गंदे मिले तो पानी की किल्लत की शिकायत मरीजों ने की, वहीं अस्पताल की सफाई में भी कमियां मिलीं। व्हीलचेयर और उपकरणों की कमी नजर आई। अध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने वार्डों में मरीजों के साथ तीमारदारों से बात की। यहां वार्ड में तो सफाई दिखी, लेकिन टॉयलेट बेहद गंदे पाए गए। पानी न होने से दुर्गंध के कारण टॉयलेट के पास जाना भी मुश्किल था। तीमारदारों ने स्टाफ की कमी और पेयजल की किल्लत की भी शिकायत की।

महिला आयोग अध्यक्ष ने चिकित्सकों के ड्यूटी शेड्यूल की जानकारी की तो पता चला कि चिकित्सक कम हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मरीजों की संख्या के मुताबिक चिकित्सकों की कमी पाई गई।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं की शिकायत थी
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि कई दिनों से मेरे पास महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायतें आ रही थीं। निरीक्षण में खामियां पाई गई हैं। कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले हैं। जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करके सुधार कराया जाएगा।

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कतार
जिला महिला अस्पताल में व्हीलचेयर की संख्या कम पाई गई। यहां केवल एक ही व्हीलचेयर रखी हुई थी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय जाने या अन्य काम के लिए व्हीलचेयर नहीं मिलने पर मरीज परेशान हो रहे थे। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में दो ही अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। इससे मरीजों की कतार लंबी रहती है। इसका प्रबंधन ठीक कराया जाए और मेडिकल उपकरण बढ़ाए जाएं।