{"_id":"64f31fc3ca453cbd5407c6ed","slug":"director-general-of-tourism-mukesh-meshram-said-up-will-now-become-hub-of-destination-wedding-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे
Sat, 02 Sep 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:13 PM IST
सार
पर्यटन महानिदेशक मुकेश मेश्राम ने कहा कि यूपी डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनेगा। यहां पुराने किलों और धर्मस्थलों पर शहनाइयां बजेंगी। विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक मुकेश मेश्राम शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित वेडिंग कॉनक्लेव में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शादी के बंधन को यादगार बनाने के लिए राजस्थान की तरह उत्तर प्रदेश भी डेस्टिनेशन वेडिंग का नया हब बनेगा। यहां पुराने ऐतिहासिक किलों, महलों व पवित्र धर्मस्थलों पर शादी की शहनाइयां बजेंगी।
विज्ञापन
कहा कि दुनियाभर से विदेशी व देशी कपल भारतीय रीति रिवाज में धार्मिक व पौराणिक स्थलों पर शादी करेंगे। इसके लिए यूपी में 100 पुराने टूटे किलों, महलों को चिन्हित किया गया है। इनका पुनरुद्धार किया जाएगा। पिछले साल देश में सबसे ज्यादा करीब 32 करोड़ पर्यटक यूपी आए हैं। यूपी में कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। एक्सप्रेसवे बन गए हैं। इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
Trending Videos
कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हेलीपोर्ट आगरा व मथुरा में शुरू होने जा रहा है। यूपी में एक वॉटरवेज अथॉरिटी का गठन जल्द होने जा रहा है। बिजनौर से बलिया तक 27 जिलों में होकर गंगा नदी बहती है। पुराने समय में जलमार्गों से आवाजाही होती थी। गंगा नदी में वाटर क्रूज, छोटे शिप, कम पानी की गहराई चलने वाले जहाज चलेंगे।
यह भी पढ़ेंः- Etah: रंगीन टीवी और कम दहेज के लिए लोभियों ने बहुओं को मार दिया, दो मामलों में पांच दोषियों को 10 साल की जेल
यह भी पढ़ेंः- Etah: रंगीन टीवी और कम दहेज के लिए लोभियों ने बहुओं को मार दिया, दो मामलों में पांच दोषियों को 10 साल की जेल
उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। आगरा प्रणय गाथा का केंद्र बिंदु रहा है। प्रत्येक व्यक्ति श्रीकृष्ण की शरण में जाकर आशीर्वाद लेना चाहता है। डेस्टिनेशन वेडिंग से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। क्योंकि शादियों में अच्छा खासा खर्चा होता है। कहा कि आगरा में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अगले माह कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।