फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Director General Of Prisonl Anand Kumar Reiw Law And Order Visit Sikandra Police Station

थाना में तैनात सिपाही नहीं दे सका डीजी जेल के इस सवाल का जवाब, अव्यवस्थाएं मिलने पर चेताया

Tue, 22 Oct 2019 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Director General Of Prisonl Anand Kumar Reiw Law And Order Visit Sikandra Police Station
सिकन्दरा थाना निरीक्षण के दौरान डीजी जेल आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए कारागार के महानिदेशक आनंद कुमार मंगलवार को शहर में आए। पहले दिन उन्होंने सिकंदरा थाने का निरीक्षण किया। यहां तैनात सिपाही से जान की धमकी की धारा पूछी जिसे वह बता नहीं पाया। कई अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डीजी साहब ! ताजमहल के शहर में न चोरियां रुक रहीं, और न ही स्मारकों पर 'लपकागीरी'
विज्ञापन


मंगलवार को डीजी जेल आनंद कुमार सिकन्दरा थाने में मुआयना करने पहुंचे। यहां एक सिपाही से उन्होंने जान की धमकी की धारा पूछी। वहीं थाना में शिकायतों की जांच का रिकॉर्ड अधूरा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के तीन नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा
थाना में मारपीट की एक शिकायत की जांच जनवरी से लंबित मिलने पर डीजी जेल ने चेतावनी दी कि इस व्यवस्था को ठीक कर लें। भविष्य में लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।

डीजी जेल मंगलवार और बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ पुलिसिंग में सुधार के लिए उपाय बताएंगे। हालांकि उनके लिए यह काम चुनौती से कम नहीं, क्योंकि यहां न तो खनन माफिया पर लगाम है, न बाइकर्स गैंग पर, न ही लपके पकड़े जा रहे हैं, जेल में मोबाइल तक मिल चुके हैं। चोरियां भी नहीं रुक रहीं हैं।

ये भी पढ़ें: स्मृति दिवस पर शहीद की पत्नी बोलीं, स्कूल में नौकरी दिला दो, नम आंखों से दी श्रद्घांजलि

डीजी जेल आनंद कुमार के निरीक्षण के दौरान एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, एएसपी सौरभ दीक्षित और इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed