फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digital Census Help Center opened at Dr. Ambedkar University, where information on household data can be uploaded.

Agra News: डॉ. आंबेडकर विवि में खुला डिजिटल जनगणना सहायता केंद्र, हाउस होल्ड डाटा की जानकारी अपलोड अपलोड कर सकेंगे

Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Digital Census Help Center opened at Dr. Ambedkar University, where information on household data can be uploaded.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में संचालित जनगणना डाटा सेंटर को डिजिटल जनगणना जागरूकता और सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया है।
विज्ञापन

अब शहरवासी भी यहां पहुंचकर जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत हाउस होल्ड डाटा की जानकारी निशुल्क अपलोड कर सकेंगे। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027 के तहत डिजिटल डाटा फीडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें तकनीकी रूप से जागरूक बनाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ से आए अस्सिटेंट सेंसस डायरेक्टर गोविंद सोनी ने सेंटर के प्रतिनिधियों को हाउस होल्ड डाटा फीडिंग की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सही और व्यवस्थित डाटा ही भविष्य की योजनाओं और सरकारी नीतियों का आधार बनता है। संचालक प्रो. मो. अरशद ने बताया कि सेंटर पर नागरिकों को डाटा फीडिंग के लिए निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर प्रो. यूसी शर्मा एवं डॉ. केके केसरवानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed