राहत: आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आगरा में कितनी है कीमत
आगरा में पेट्रोल 98.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पेट्रोल कीमत भी सौ रुपये के करीब पहुंच गई है। हालांकि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ। पेट्रोल 98.28 रुपये मिल रहा है। वहीं डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। गुरुवार को भी यही कीमतें थीं।
इससे पहले बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.94 रुपये प्रति लीटर डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर था। आगरा मंडल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण आम आदमी का बजट गड़बड़ा रहा है। राजनीतिक दल लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
रोजाना छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।