UP: धर्मवीर यादव की हत्या में इन पर शक, माथे पर मारी गोली; 10 दिन पहले खरीदी नई थार; उसी में मिली लहूलुहान लाश
टूंडला में आगरा के युवक धर्मवीर यादव की हत्या के मामले में करीबियों पर शक है। पुलिस सीसीटीवी खंगाले रही है। वहीं युवक की हत्या के बाद महुआ खेड़ा में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के महुआ खेड़ा के धर्मवीर की हत्या में पुलिस को करीबियों पर शक है। गांव में किसी तरह की रंजिश नहीं बताई गई है। हत्या करने के बाद सोने की चेन व मोबाइल तक सुरक्षित मिले हैं। ऐसे में हत्यारा कोई बेहद नजदीकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
पुलिस की मानें तो गोली मारने वाला धर्मवीर का इतना करीबी है कि उसने अपनी नई गाड़ी उसे चलाने के लिए दे दी थी। खुद ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठ गया था। फिरोजाबाद के एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मामला सिर्फ हत्या का है। गाड़ी में दो मोबाइल मिले हैं। दोनों छात्र के हैं या नहीं यह पता किया जा रहा है। नगला सिंघी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। परिजन ने गांव में भी किसी रंजिश से इन्कार किया है।
ये भी पढ़ें - 'अकेला हूं कोई नहीं है परिवार में': शादी के लिए बिहार के युवक का ऐसा झूठ, शादी से किया मना; तो पड़ गया पीछे
रात एक बजे चचेरे भाई से हुई बात
धर्मवीर ने रात करीब एक बजे अपने चचेरे भाई कलुआ से फोन पर बातचीत की थी। कलुआ ने परिजन को बताया कि धर्मवीर बोल रहा था कि दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। परिजन ने यह जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को एक शराब की बोतल पड़ी मिली। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि दोस्त उसे पार्टी के बहाने लेकर आए होंगे। मारा क्यों इस सवाल का जवाब खुलासे के बाद ही मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: ठगों ने जलकल विभाग में लगवा दी नौकरी, सात महीने हाजिरी लगी और वेतन भी मिला; फिर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
कहां गयो मेरो वीर अब किसे बांधूगी राखी ...
मृतक धर्मवीर की बड़ी बहन उमा की शादी थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लांघई में फौजी राहुल यादव से चार माह पूर्व हुई है। घटना के दौरान वह मायके में ही थी। भाई का थार में शव देखते हीं वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजन ने उसे संभाला तो वह चीत्कार कर उठी। रोते हुए वह कह रही थी कि मेरे वीर मैं तो रक्षाबंधन मनाने को घर गई थी। अब मैं किसे राखी बाधूंगी। घर में मां और छोटी बहन को यह खबर मिली तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। धर्मवीर के घर में कोहराम मच गया।