फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotional Night Lights Up Agra Devotees Sway to Hare Krishna Chants

UP: भजनों की मधुर धुनों में डूबा सभागार, कृष्ण नाम के संकीर्तन से श्रद्धालु हुए भावविभोर

Tue, 07 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 09:59 AM IST
सार

खंदारी में आयोजित भजन संध्या में इस्कॉन के सहयोग से श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। विदेशी भजन गायिका हरि कांता देवी दासी की प्रस्तुति पर पूरा सभागार कृष्णमय हो गया।

विज्ञापन
Devotional Night Lights Up Agra Devotees Sway to Hare Krishna Chants
द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन की ओर से भजन संध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में रविवार को द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। डिवोशन बियोंड बाउंड्रीज के अंतर्गत अनहद भजन कॉन्सर्ट ने पूरे परिसर को कृष्णमय कर दिया। केन्या से आईं भजन गायिका हरि कांता देवी दासी की मधुर वाणी पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एचजी अरविंद स्वरूप दास और डॉ. रंजना बंसल ने किया। जैसे ही सभागार में गोविंद बोलो, गोपाल बोलो और हरे कृष्णा महामंत्र की धुन गूंजी, युवा और बुजुर्ग सभी भक्तिरस में सराबोर हो गए। गायिका हरि कांता देवी दासी ने कहा कि आज का समय बाहरी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण का है। संकीर्तन केवल शब्द नहीं, बल्कि चेतना को शुद्ध करने वाली दिव्य शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अशु मित्तल, द जैमिंग क्लब की संस्थापक रिया अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संजीव मित्तल, डॉ. परिणीता बंसल, अदिति गौरांगी, नलिनी गोपिका, मीनाक्षी मोहन, तनुजा मांगलिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed