फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devkinandan Thakur said that the movement will continue till the change in the SC-ST Act

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव तक आंदोलन जारी रखने की बात कहकर देवकी नंदन ठाकुर जा रहे विदेश

Wed, 12 Sep 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Sep 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Devkinandan Thakur said that the movement will continue till the change in the SC-ST Act
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मंगलवार को गिरफ्तारी से पहले कथाचावक पंडित देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वह केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं है लेकिन एससी एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में है। सरकार को इस एक्ट पर फिर से विचार करना चाहिए। इसमें बदलाव तक आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन ध्यान रखना होगा कि कहीं पर भी हिंसा नहीं होनी चाहिए। वे श्रीमद्भागवत कथा न्यू जर्सी में कहने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आगरा में सर्वसमाज संघर्ष समिति शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन चला रही है। इसी तरह से इसे आगे बढ़ाना है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन ले जाते समय उन्होंने कहा कि वह शांति के लिए आए हैं, फिर उनसे शांति भंग का खतरा कैसा? यह तो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अशांति करनी होती तो वह खंदौली जा सकते थे, लेकिन वहां नहीं गए। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके गुरु आगरा में अस्पताल में भर्ती हैं। वह उनसे मिलने आए थे। वहीं कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर अगले एक सप्ताह तक विदेश यात्रा में रहेंगे। उनकी न्यू जर्सी में श्रीमद्भागवत कथा है। वे 14 से 20 सितंबर तक कथा कहेंगे। वहीं 25 सितंबर से पूर्णिमा महोत्सव पर वृंदावन में कथा का आयोजन होगा। ये जानकारी कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के फेसबुक में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed