{"_id":"63ff8ba1c547cfb544076916","slug":"development-will-be-done-in-gram-panchayats-from-17-crores-kasganj-news-c-25-1-77945-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 17 करोड़ से ग्राम पंचायतों में होंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 17 करोड़ से ग्राम पंचायतों में होंगे विकास
Wed, 01 Mar 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की ग्राम पंचायतों में 17 करोड़ से अधिक धन से विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन से 15 वें वित्त के तहत यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतें इस धन से विकास कार्य करा सकेंगी।
शासन ग्राम पंचायतों के विकास को काफी गंभीर है। विकास कार्यों के लिए टाइड एवं अन टाइड फंड के तहत धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में शासन से टाइड फंड के तहत धनराशि उपलब्ध कराई गई है। वित्तीय वर्ष समापन की ओर है, जिससे शासन से विकास कार्यों के लिए धन भेजने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
केंद्र सरकार से प्रदेश के सभी जनपदों के लिए 2239.80 करोड़ रुपये दिए गए हैँ। जिसमें से जिले के हिस्से में 173124200 रुपये आए हैँ। धन की कमी के चलते विकास कार्यो पर असर पड़ रहा था। अब विकास कार्यों में तेजी आ जाएगी। इस धनराशि से जिले की 423 ग्राम पंचायतों की बुनियादी सेवाओं के तहत कार्य कराए जा सकेंगे। यह धन जिला पंचायत, सात क्षेत्र पंचायत एवं 423 ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा गया है।
विज्ञापन
धन मिलने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, ओडीएफ की स्थिति के रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन आदि के कार्य योजना तैयार की गई हैँ उन पर अब कार्य हो सकेगा। जिससे ग्रामीणोंं को काफी लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए शासन से धन मिल जाने के बाद विकास कार्यों में काफी तेजी आएगी।
जिला पंचायत- 25968630
क्षेत्र पंचायत- 25968630
ग्राम पंचायत- 121186940
शासन से टाइड फंड के तहत धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस फंड का उपयोग बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए किया जा सकेगा। देवेंद्र सिहं, जिला पंचायत राज अधिकारी