{"_id":"6684f0d4d7b65fbf10040367","slug":"developed-cracks-after-20-feet-of-land-sank-many-houses-in-agra-people-evacuating-their-houses-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मकान क्षतिग्रस्त: सुबह-सुबह करीब 20 फीट धंस गई जमीन, घरों को खाली कर भाग रहे लोग; दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मकान क्षतिग्रस्त: सुबह-सुबह करीब 20 फीट धंस गई जमीन, घरों को खाली कर भाग रहे लोग; दहशत का माहौल
Wed, 03 Jul 2024 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:04 PM IST
सार
सुबह-सुबह करीब 20 फीट तक जमीन धंस गई। इससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोग घरों को खाली कर भाग रहे हैं। दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
20 फीट धंस गई जमीन, घरों को खाली कर भाग रहे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह रिहायसी इलाके में अचानक जमीन 20 फीट तक धंस गई। इससे कई घरों में दरारें आ गईं। लोग भयभीत हो गए। भय का आलम यह है कि स्थानीय निवासी घर से सामान निकालकर घर खाली कर रहे हैं। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है।
विज्ञापन
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता कस्बा में काजीपाड़ा मोहल्ले का है। यहां जमीन धंसने से करीब सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। खबर फैली तो सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। मकान छतिग्रस्त होने के बाद मकान छोड़कर घर से सड़क पर निकल आए।
विज्ञापन